वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। सुबह ए बनारस के अंतर्गत घाट संध्या कार्यक्रम में मंगलवार को कोलकाता के युवा कलाकार तमाल दास ने ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति की। उन्होंने राग भटियारी ताल खेमटा में शिव तांडव स्त्रोतम के बाद राग बागेश्वरी एवं एक ताल में पल्लवी युग्म द्वंद की प्रस्तुति की। कलाकार को प्रमाण पत्र वसंती पटेल, लता काना और मधु ए. पटेल ने प्रदान किया। संयोजन सुबह ए बनारस के संस्थापक डॉ. रत्नेश वर्मा और संचालन सीमा केशरी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...