सिमडेगा, अक्टूबर 7 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के लठ्ठाखम्हन खेल मैदान में 37वीं नव युवक संघ महिला-पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रुनगा ज्योति मार्ग क्लब ओडिसा ने कुड़पानी नीमटोली को 5-0 गोल से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिप सदस्य अजय एक्का, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज प्रसाद, बसंत बा:, मुकुट डुंगडुंग, इसहाक डुंगडुंग आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के दूसरे मैच में लठ्ठाखम्हन ने पुराना सामटोली को 2-1 गोल से पराजित किया। अजय एक्का ने कहा कि हॉकी खेल हम सिमडेगा वासियों के लिए सिर्फ खेल या मनोरंजन नही है यह हमारी पहचान है देश विदेश में हॉकी से ही हमारी पहचान है। प्रमुख बिपिन पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.