धनबाद, जून 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाले संगठित गिरोह के दो युवक धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। धनबाद थाना प्रभारी राम नारायण ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने धनबाद स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस के सामने स्थित डीलक्स टॉयलेट के पास से दोनों को गांजे के साथ दबोचा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल से गांजा लेकर आए थे। गांजे की खेप लेकर वे ट्रेन से वाराणसी जाने वाले थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को बड़ी-बड़ी अटैची के साथ पकड़ा। जब अटैची खोली गई तो उसमें बड़े-बड़े पैकट मिले। पैकेट में डाल कर गांजा ले जाया जा रहा थे। पकड़े गए दोनों आरोपी नवादा के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ओडिशा से उन्होंने गांजा खरीदा था। गांजा लेकर वे लोग वाराणसी जाने के फिराक में थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.