रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- किच्छा, संवाददाता। ओडिशा से लालपुर की एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप करने आई युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती के ममेरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर मकान मालिक के पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर युवती का शव बड़ौर नदी से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मूल बिहार हाल जेकेपुर, रायगढ़ (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय सृष्टि शर्मा पुत्री रविशंकर शर्मा छह माह पहले लालपुर स्थित एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप करने आई थी। वह लालपुर में भारतीय स्कूल के पास कामेश्वर सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। मंगलवार को उसकी इंटर्नशिप पूरी होने के बाद वह अपना प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज लेने के लिए दोपहर करीब ढाई बजे कमरे पर लौटी थी। सृष्टि के ममेरे भाई अमृत शर्मा निवासी गौर सिटी नोएड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.