हजारीबाग, फरवरी 5 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि एआइयू पूर्वी क्षेत्र उत्साह यूनिफेस्ट अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 39 वें पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय की ओर से 28 विद्यार्थियों का दल शामिल हुआ था।महोत्सव से लौटने पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, उप कुलसचिव विजय कुमार, उप कुलसचिव ललित मालवीय, उप कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्ष शिव कुमार समेत अन्य पदाधिका...