पटना, फरवरी 20 -- होली और वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए ओडिशा आर्ट एंड क्राफ्ट ने पटना के इस्कॉन मंदिर हॉल में 10 दिवसीय 'सिल्क इंडिया प्रदर्शनी सह बिक्री' का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्राहकों को विभिन्न राज्यों की पारंपरिक और डिजाइनर सिल्क साड़ियों और ड्रेस मटेरियल की विस्तृत श्रृंखला एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। 20 फरवरी से एक मार्च तक चलने वाली प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक खुली रहेगी। इसमें देश के 13 राज्यों की विशेष हैंडलूम और सिल्क उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान युवतियों ने विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक बुनकरों और डिजाइनरों द्वारा तैयार साड़ियों का रैंप वॉक से आकर्षक प्रदर्शन किया। ओडिशा आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रबंध निदेशक मानस आचार्य ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.