बांका, फरवरी 10 -- रजौन, निज संवाददाता। भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड होकर गुजरने वाली ओड़हारा पंचायत मुख्यालय गांव के सड़क को बंद करने पहुंची रेल प्रशासन एक बार फिर आक्रोश का सामना करना पड़ा, और आखिरकार रेल प्रशासन को रास्ता बंद किए बगैर ही लौटना पड़ा। सोमवार को रेलवे मालदा डिवीजन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के नेतृत्व में आरपीएफ के पदाधिकारी और पुलिस बल अनाधिकृत ओड़हारा रेलवे रास्ते को पहुंची थी, जिसकी भनक ग्रामीणों को लगते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुंच गई, और हंगामा शुरू हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव जाने के एकमात्र विकल्प के बंद हो जाने से हमलोग एक टापू की तरह जीने को विवश हो जायेंगे। स्थानीय लोगों के विरोध की सूचना पर सीओ कुमारी सुषमा और बीडीओ अंतिमा कुमारी मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इस मार्ग को अगले ...