आरा, नवम्बर 16 -- पीरो, संवाद सूत्र। एक अनजान व्यक्ति ने पीरो नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड नंबर छह के निवासी अधिवक्ता हरेराम उपाध्याय की पुत्री कुमारी कृष्णा को फोन कर ओटीपी मांगा और लगभग 17 हजार रुपये स्टेट बैंक के खाते से उड़ा लिया। कुमारी कृष्णा ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये आवेदन में कहा है कि 13 नवंबर को बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने मोबाइल पर लिंक भेजा और बैंक में जोड़े गये मोबाइल नंबर पर कॉल कर ओटीपी मांगा। ओटीपी देते ही मोबाइल हैक हो गया और मेरे खाते से 16999 रुपये उड़ा लिये गये। मामले की जांच करने और फ्रॉड करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...