आगरा, जनवरी 5 -- फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र निवासी युवक को बैंककर्मी बन साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछ लिया। 5.95 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित मदन गोपाल निवासी कछपुरा भड़कौल की तहरीर पर साइबर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदन गोपाल ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को बताया कि 17 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया। उनसे ओटीपी पूछा। उन्होंने बता दिया। इसके बाद ठगों ने उनके केनरा बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग तरीखों में करीब 595242 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद विभिन्न मोबाइल नंबरों से उन्हें संदिग्ध मैसेज भी आने लगे, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा रकम वापस दिलाने की मांग की है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.