प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- अब रेलवे के काउंटर से तत्काल टिकट लेने के लिए भी यात्री को अपने मोबाइल पर आने वाला ओटीपी दर्ज करना अनिवार्य होगा। यह नियम अगले कुछ दिनों में प्रयागराज सहित पूरे देश में लागू किया जा रहा है। रेलवे का दावा है कि इस व्यवस्था से टिकट खरीदने में पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों के नेटवर्क पर सीधा असर पड़ेगा। रेलवे पिछले कुछ महीनों से चरणबद्ध तरीके से टिकटिंग सिस्टम में बदलाव कर रहा है। जुलाई 2025 में ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए आधार वेरिफिकेशन लागू किया गया था, जबकि अक्तूबर में सामान्य टिकट बुकिंग के पहले दिन ओटीपी नियम शुरू हुआ। सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद अब तत्काल काउंटर टिकट पर भी यही प्रक्रिया लागू की जा रही है। 17 नवंबर से इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट 52 ट्रेनों में शुरू हुआ। प्रक्रिया के तहत यात्री काउंटर पर फॉर्म भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.