नैनीताल, मार्च 4 -- नैनीताल। नैनीताल के शुभम भट्ट का ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई के लिए चयन होने पर मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल समेत व्यापारियों और होटल एसोसिएशन ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शुभम मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जैंती के रहने वाले हैं। उनके पिता महेश चंद्र भट्ट किसान हैं, और माता हेमा भट्ट गृहिणी हैं। शुभम ने अपनी पढ़ाई अंबाला से पूरी की, जिसके बाद नैनीताल से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। 2023 में वे रिपब्लिक डे परेड में बेस्ट कैडेट ऑफ उत्तराखंड भी रहे थे। उनकी इस उपलब्धि पर नगरपालिका ईओ दीपक गोस्वामी, राज्य आंदोलनकारी मुन्नी तिवारी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, मल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, सभासद मनोज साह, रुचिर साह, जुनैद आदि ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.