बदायूं, दिसम्बर 15 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव बमेढ़, खैरातीनगर, सुरसेना, भतरी गोवर्धनपुर व कुंवरगांव में रविवार को एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, एकमुश्त समाधान योजना तथा बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने शिविरों में पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याएं मौके पर ही सुनीं और उनका निस्तारण किया। शिविरों के दौरान कुल 99 बकाएदार उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं विभाग द्वारा मौके पर ही करीब साढ़े नौ लाख रुपये की बकाया धनराशि भी जमा कराई गई। इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरूप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...