जौनपुर, दिसम्बर 16 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में सोमवार को एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत एक शिविर का आयोजन किया। शिविर में 52 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। जिसमें विभाग ने 5 लाख 3 हजार 512 रुपये का राजस्व इकठ्ठा किया। अवर अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि यह योजना शासन और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निर्देशों पर शुरू की गई है। इसके तहत एक दिसंबर से विभिन्न गांवों और मोहल्लों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि बकायेदार उपभोक्ता छूट का लाभ उठा सकें। निजमापुर गांव में आयोजित इस ओटीएस शिविर में उपभोक्ताओं को बकाया बिलों पर छूट का अवसर मिला। कुल 52 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाते हुए अपना पंजीकरण कराया। बांस काटने से मना करने पर मारपीट मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव निवासी अशोक कुमार मिश्रा...