हरदोई, जनवरी 2 -- हरदोई। एकमुश्त समाधान योजना में अपेक्षित रुचि न मिलने से विद्युत विभाग की चिंता बढ़ गई है। एक दिसंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना का प्रथम चरण को बढ़ाकर 3 जनवरी कर दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार ओटीएस योजना के लिए 2,94,329 उपभोक्ता पात्र हैं। इन पर कुल 407.43 करोड़ रुपये का बकाया है। इनमें से केवल 65,245 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। सरचार्ज को छोड़कर विभाग को अब तक 31.70 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। पहले चरण में योजना का लाभ लेते हुए 40,016 उपभोक्ताओं ने एकमुश्त भुगतान किया। इस चरण में उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत तथा मूलधन पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी। अभी योजना के दो चरण शेष हैं। बकायेदार उपभोक्ताओं की सबसे अधिक संख्या शाहाबाद क्षेत्र में पाई गई है। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.