पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पूरनपुर, संवाददाता। ओटीएस योजना का लाभ लेने में उपभोक्ता दिलचस्पी ले रहे है। बिजली घर के दो कांउटरों पर एक पखवाड़े में एक करोड़ का बिजली बिल जमा किया गया। तीन हजार उपभोक्ताओं ने रजिस्टेशन कराकर योजना का लाभ लिया। बिजली विभाग की एक दिसबंर से एक मुश्त समाधान योजना शुरु हुई थी। बिजली घर में योजना का लाभ देने के लिए दो कांउटर खोले गए है। पूरे डिवीजन क्षेत्र में पिछले पंद्रह दिनों में तीन हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराए। उसके बाद बिल जमा किए। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि ओटीएस योजना का लाभ बड़े और छोटे दोनों तरह के उपभोक्ता लाभ ले रहे हैं। जिन बड़े बकाएदारों की आरसी जारी कर दी गईं थी। उन्होंने भी योजना का लाभ उठाकर बिल चुकता कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.