उरई, दिसम्बर 23 -- कोंच। नगर के मोहल्ला गांधी नगर में ओटीएस योजना के तहत मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी गई। लोगों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस दौरान बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना के तहत पंजीकरण कराया गया। निर्धारित समय पर राशि जमा न करने पर विभागीय नियमों के अनुसार कुछ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काटे गे, अभियान में विद्युत विभाग की टीम में मनीष दुबे, धीरज कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा एवं संदीप झा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...