मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना में करीब 51267 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए करीब 67.38 करोड की धनराशि जमा कराई है। बिजली बिल राहत योजना का पांच फरवरी को दूसरा चरण समाप्त होने जा रहा है। अभी तक करीब 47787 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण नहीं कराया है। वहीं बिजली चोरी प्रकरण में 2659 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए करीब 2.63 करोड रुपए जमा कराए हैं। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना आरम्भ होने से पूर्व जनपद मुजफफरनगर के अन्तर्गत एलएमवी-1 (घरेलु) अधिकतम 2 कि.वा. तक एवं एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) 1 कि.वा. के कुल नेवर पेड पात्र उपभोक्ताओं की 5672 संख्या थी। जिन पर लगभग 35.32 करोड धनराशि बकाया थी। गत तीन फरवरी तक करीब 1559 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत पंजीकरण करवा विभाग में 3.37 करोड रुपए धनराशि जमा कराई...