बदायूं, दिसम्बर 19 -- वजीरगंज। विद्युत निगम की ओर से कस्बा में ओटीएस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार,एकमुश्त समाधान योजना और बकाया बिल संबंधित शिकायतें की। जिसका अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई। शिविर में 75 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया। जेई रामस्वरुप ने बताया कि एक दिसंबर से बकाएदारों व बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए योजना शुरु की गई है। ओटीएस के तीनों चरणों में उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं, मूल बिल में पहले चरण में 25 प्रतिशत की छूट दी जानी है। उपभोक्ताओं को यह लाभ 31 दिसंबर तक मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...