जौनपुर, जनवरी 30 -- खुटहन। क्षेत्र के भागमलपुर गांव में स्थित कबीर मंदिर में महिला पुजारी को पीटने, तोड़फोड़ और 50 हजार रुपये नकदी उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित महिला पुजारी की तहरीर पर की गई है। गांव स्थित प्राचीन कबीर मंदिर पर वर्षों से मालती दास पूजा पाठ करती हैं। आरोप है कि 24 जनवरी को इसी गांव के अविनाष, चिंटू, राम आसरे, करिया तथा चार-पांच अज्ञात लोग मंदिर पर पहुंचकर उसकी पिटाई करने लगे। अंदर रखा सामान तोड़ फोड़ दिए। यह भी आरोप है कि चंदा इकट्ठा कर मंदिर में रखे 50 हजार रुपये भी आरोपी उठा ले गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...