बस्ती, दिसम्बर 19 -- बस्ती। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कुदरहा में तैनात जेई मनीष कुमार सिंह को ओटीएस में खसराब प्रगति के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिजली बिल राहत योजना शुरू होने के बाद यह पहली कारवाई है। माना जा रहा है की बुधवार की देर शाम डिस्कॉम वाराणसी के एमडी शम्भु कुमार की वीडियो कांफ्रेंसिंग से की गई समीक्षा के बाद यह कारवाई हुई है। बिजली बिल राहत योजना शुरू होने के बाद खंड स्तर से लेकर स्टेट स्तर तक प्रगति की समीक्षा की जा रही है। कॉमर्शियल पैरामीटर्स, विद्युत आपूर्ति, बिजली बिल राहत योजना की समीक्षा के बाद विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता सुधांशु श्रीवास्तव ने जेई कुदरहा के खिलाफ कारवाई के लिए 16 दिसंबर को एसई को पत्र लिखा था। इसके बाद से जेई पर कारवाई की तलवार लटक रही थी। बुधवार की देर शाम डिस्कॉम व...