बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से 'एकमुश्त समाधान योजना'(ओटीएस) का प्रथम चरण एक दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक चला। जनपद के चारों विद्युत वितरण खंडों में ओटीएस के पात्र दो लाख 11 हजार 800 उपभोक्ताओं पर 552 करोड़ बकाया के सापेक्ष 31 दिनों में 43 हजार 675 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ उठाते हुए 38 करोड़ 42 लाख रुपया जमा कर कर्ज से मुक्ति पाई। हालांकि यह बकाया का महज 22.2 फीसदी है। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रथम खंड में 43 हजार ओटीएस योग्य उपभोक्ताओं पर 122 करोड़ का बकाया है। इसके सापेक्ष प्रथम चरण में नौ हजार 954 उपभोक्ताओं ने 10 करोड़ 58 लाख रुपये जमा किए। इसी तरह द्वितीय खंड में 56 हजार उपभोक्ताओं पर 164 करोड़ का बकाया था, इसके सापेक्ष 10 हजार 611 कनेक्शनधारियों ने नौ करोड़ एक लाख रुपये जमा किए, तृतीय खंड में 52 हज...