मैनपुरी, दिसम्बर 17 -- किशनी के लेखराजपुर उपकेंद्र के ग्राम नगला गिरंद में बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप का लगाया गया। एसई मुकेश कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया और पंजीकरण संख्या में वृद्धि को बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एसडीओ शेर सिंह व जेई देवेंद्र सिंह के साथ समीक्षा की। पंजीकरण प्रगति की रिपोर्ट संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिन के अंदर पंजीकरण संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो जेई व लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी व प्रचार-प्रसार किया जाए। नोटिस व डोर नॉक के माध्यम से प्रत्येक बकायेदार तक पहुंचे। उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिए कि वह फील्ड में निकल कर बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई कर योजना में शामिल कराएं। रोजाना क्षेत्र के जेई, टीजीटू व ...