मैनपुरी, जनवरी 29 -- ओटीएस योजना के द्वितीय चरण के अंतिम दो दिनों में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने उपकेंद्र हन्नूखेड़ा के ग्राम शाहपुर में औचक निरीक्षण किया। एसडीओ व प्रभारी जेई के साथ समीक्षा कर दूसरे चरण में संतोषजनक प्रगति न होने पर नाराजगी व्यक्त की की। गुरुवार को अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने एसडीओ महेश प्रभाकर व प्रभारी जेई विजेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि ओटीएस द्वितीय चरण के अंतिम दो दिन में पूर्ण प्रयास किए जाएं। एसडीओ व जेई क्षेत्र में स्वयं जाकर बड़े बकाएदारों से संपर्क करे और योजना में शामिल होने का अनुरोध करें। बड़े बकाएदार वाले गांव में कैंप लगाएं व व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें। कम प्रगति वाले फीडरों के लाइन स्टाफ को अंतिम चेतावनी देकर सुधार न होने पर सेवा समाप्त की जाए। एसई ने कहा क...