उरई, दिसम्बर 11 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक की नगर पंचायत में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में एसडीओ रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान एक दर्जन ओटीएस कराए गए। इसमें 60 हजार रुपये जमा कराए गए। एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि यह कैंप वन टाइम सेटलमेंट ओटीएस योजना के तहत लगाया गया था। योजना बिजली या बैंक लोन के बकायेदारों के लिए सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पहल है, जिसमें उपभोक्ताओं को ब्याज और जुर्माने में भारी छूट मिलती है। कैंप के दौरान, 12 वन टाइम सेटलमेंट ओटीएस के मामले निपटाए गए, जिससे कुल 60 हजार रुपये का राजस्व जमा हुआ। इस अवसर पर टीजी 2 सूरज प्रसाद, सुशील, तिलक कुमार, रामकेश पटेल, आकाश, जीतू सिकरी, कमल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.