भदोही, दिसम्बर 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान में बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं के विद्युत बिल का संशोधन किया गया। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 17 उपभोक्ताओं का ओटीएस, 13 डिस्कनेक्शन तथा 11 नए स्मार्ट मीटर लगाए गए। शिविर के दौरान दो लाख 53 हजार रुपये की धनराशि जमा कराई गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह राहत योजना तीन चरणों में संचालित होगी। पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक, दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी तक तथा तीसरा चरण एक फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। सभी चरणों में शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं से उनके विद्युत बिल के मूल बकाए का भुगतान कराया जाएगा। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी धीरज मिश्रा, अवर अभियंता राम सिंह, चंद्रभूषण सिंह, रोहित मौर्...