मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। ओटीएस योजना की समीक्षा को गुरुवार को एसई मुकेश कुमार ने उपखंड कार्यालय सिविल लाइन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओटीएस पंजीकरण की समीक्षा की। उन्होंने सिविल लाइन उपखंड के उपकेंद्र जागीर, मंछना, बख्तपुर, पतारा, ओंग में ओटीएस की कम प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीओ इंद्र शर्मा को निर्देश दिए कि कम प्रगति वाले जेई, टीजीटू व लाइन स्टॉफ पर कार्रवाई शुरू की जाए। स्वयं फील्ड में निकलकर बकायेदारों पर कार्रवाई करें। प्रत्येक लाइन स्टॉफ रोजाना 10 पंजीकरण कराना सुनिश्चित करे। कैंप लगने से एक दिन पूर्व उपभोक्ताओं को कैंप के संबंध में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाह लाइन स्टॉफ पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बकायेदारों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने का अनुरोध करें। ओटीएस में पंजीकरण न करने वाले बकायेदारों की बिजल...