मैनपुरी, जनवरी 20 -- ओटीएस योजना के तहत एसई मुकेश मुकेश कुमार व एक्सईएन हंसराज कौशल ने उपकेंद्र घिरोर के ग्राम कल्होर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओ निजामुद्दीन व जेई पंकज कनौजिया के साथ समीक्षा की और उपभोक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की वह अपने पड़ोसियों को भी ओटीएस की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने को प्रेरित करें। एसई ने एसडीओ व जेई को निर्देश दिए कि ओटीएस पंजीकरण की प्रगति निराशजनक है। पंजीकरण बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किया जाएं। जेई डोर टू डोर नॉक कर लोगों से संवाद कर उन्हें योजना में शामिल कराएं। प्रचार-प्रसार को एनाउंसमेंट कराएं। ग्राम प्रधानों को बकायेदारों की सूची देकर सहयोग की अपील करें। बड़े बकायेदारों पर फोकस किया जाए। योजना का लाभ न लेने वाले बकायेदारों की बिजली गुल करें। प्रत्येक लाइन स्टॉफ...