बरेली, दिसम्बर 3 -- बरेली। एक दिसंबर से शुरू हुई बिजली बिल राहत योजना के तीसरे दिन 1273 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया। पंजीकरण के साथ ही 1.43 करोड़ रुपये की धनराशि भी जमा की गई। मुख्य अभियंता वितरण ज्ञान प्रकाश ने बताया कि योजना के अंतर्गत एलएमवी-1 (घरेलू) अधिकतम दो किलोवाट और एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) एक किलोवाट तक के नेवर पेड एवं लांग अनपेड उपभोक्ताओं को बिल में राहत दी जाएगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि योजना के तहत बिजली चोरी के मामलों में भी उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.