बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत बिल राहत योजना का लाभ बकायेदारों को बिजली निगम दे रहा है। एक दिसंबर से तीन चरण में शुरू हुई योजना के पहले चरण में शत-प्रतिशत सरचार्ज माफी के साथ ही मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है। शुक्रवार को योजना का लाभ पाने वाले उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के अधिकारियों को योजना के लिए धन्यवाद दिया। बिथरी चैनपुर के भरतौल निवासी मोनू पर बिजली निगम का 676994 रुपये बकाया था। योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के बाद उन्हें 393546 रुपये की छूट दी गई। मोनू को केवल 283448 रुपये ही जमा करने पड़े। इसी तरह शिवपुरी फतेहगंज फरीदपुर के रहने वाले संतोष कुमार सिंह पर दो लाख 34 हजार से अधिक बकाया था। पंजीकरण कराने के बाद उन्हें केवल 84056 रुपये जमा करने पड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.