फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के तहत पहले चरण में जिले में 24,759 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कर लगभग 22 करोड़ रुपये वसूले गए। दूसरा चरण एक जनवरी 2026 से शुरू हो गया है। शासन के आदेश पर बिजली निगम तीन चरणों में ओटीएस योजना चला रहा है। पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक चला था। जिले में इस दौरान 24,759 बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। इसमें नेवर पेड (कनेक्शन के बाद कभी भी बिजली बिल जमा न करने वाले) के 3920 उपभोक्ता शामिल हैं। इसके साथ ही बिजली चोरी के भी लगभग 500 से ज्यादा उपभोक्ता हैं। गुरुवार को ओटीएस का दूसरा चरण शुरू हो गया, लेकिन नववर्ष का पहला दिन होने के चलते बिजलीघर भोलेपुर में इक्का-दुक्का उपभोक्ता ही पंजीकरण के लिए नजर आए। एक्सईएन शहरी एवं प्रभारी एसई बृजभान सिंह ने बताया कि ओटीए...