दुमका, जनवरी 9 -- काठीकुंड। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काठीकुंड परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन दुमका सांसद नलिन सोरन व जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने संयुक्त रूप से किया। सांसद नलिन सोरेन ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्वस्थ मेला का लाभ उठाने की अपील किया। कहा सरकार स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडो में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रही है। स्वास्थ्य मेला के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जगरूक तो किया जा रहा है है। सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दे रहे हैं। सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि बीमार होने पर लोग जागरूकता के अभाव में ओझा-गुनी के पास जाकर ज्यादा बीमार हो जाते हैं। बीमार होने पर सीधे अस्पत...