आरा, नवम्बर 27 -- -बाईपास सड़क के लिए सीमांकन का काम शुरू किया गया -पीरो शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हो रही कवायद पीरो, संवाद सूत्र पीरो शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही बाईपास सड़क बनकर तैयार हो जायेगी। ओझवलियां मोड़ से बचरी पुल तक बाईपास सड़क के निर्माण को लेकर सीमांकन का काम गुरुवार को शुरू कर दिया गया। सीमांकन के दौरान अंचलाधिकारी लखेन्द्र कुमार और पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौजूद थे। सुबह से शुरू सीमांकन कार्य लगभग चार घंटे तक चलता रहा। सीओ ने बताया कि तीन दिनों के अंदर सीमांकन का काम पूरा कर लिया जायेगा। सीमांकन के काम में अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी और राजस्व अधिकारी को लगाया गया है। संबंधित वार्ड पार्षद और बिहिया लाइन के तटबंध से सटे रैयतों को भी सीमांकन के दौरान मौजूद रहने के लिए लिखित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.