अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदर्शनी स्पोर्ट्स फुटबॉल प्रतियोगिता का ओजोन सिटी स्थित फुटबॉल मैदान पर रोमांचक मुकाबलों के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मैचों ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एफसी टाइटन और ओजोन सिटी की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोल करने में बराबरी पर रहीं, जिसके चलते मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया। तनावपूर्ण माहौल के बीच हुए शूटआउट में ओजोन सिटी की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में ओजोन गर्ल्स और चिरंजी लाल इंटर कॉलेज की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः ओजोन गर्ल्स ने 3-2 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में मुख्य अति...