पटना, फरवरी 21 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति से देश का सिर झुकाने का काम किया है। एआई शिखर सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक मंच पर भारत को कमजोर दिखाने का षड्यंत्र रचने वाली कांग्रेस की यह हरकत निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है। कहा कि उनकी पार्टी इस घृणित कृत्य की कठोर निंदा करते हुए केंद्र सरकार से मांग करता है कि इस राष्ट्रविरोधी आचरण के लिए कांग्रेस पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाये। उसकी राजनीतिक मान्यता तत्काल रद्द की जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...