नोएडा, अक्टूबर 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ओखला पक्षी विहार में सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। इन पक्षियों को देखने के लिए यहां पर्यटकों की तादात भी अधिक होती है। वन विभाग के मुताबिक ओखला पक्षी विहार में सर्दी में चार ई कार्ट चलाए जाएंगे। इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। हालांकि ओखला पक्षी विहार की झील अभी सूखी हुई है, जबकि प्रवासी पक्षियों के आगमन का समय निकट है। फॉरेस्ट रेंजर अमित गुप्ता ने कहा कि ओखला पक्षी विहार में छह ई कार्ट थे, जिनमें से दो सूरजपुर वेटलैंड में भेज दिए गए हैं। अभी ओखला पक्षी विहार में पर्यटकों की संख्या अधिक नहीं है। इस कारण जरूरत के अनुसार ई कार्ट चलाए जा रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर चार ई कार्ट चलेंगे। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से ओखला और हिंडन की तरफ नदी में गेटों की मरम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.