नैनीताल, फरवरी 18 -- भीमताल/भवाली। भीमलाल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा क्वेदल में गुलदार ने एक दुधारु गाय को अपना निवाला बना लिया। किसान मनोज बिष्ट ने बताया उनकी गाय घर के पास बंधी हुई थी। बुधवार को गुलदार ने घात लगाकर उसे मार डाला। कहा कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरा भी खाली है। जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कोटलिया ने कहा कि गुलदार की बढ़ती दहशत के चलते ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इधर, भवाली क्षेत्र की कुण ग्रामसभा में इन दिनों गुलदार की आवाजाही बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बुधवार को ग्रामसभा के कुछ ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से मिले और समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव के आसपास गुलदार की सक्रियता बढ़ गई है। मुख्य मार्ग पर भी बाघ दिखाई दे चुका है। स्कूली बच्चों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.