नैनीताल, मार्च 18 -- मुक्तेश्वर। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा नाई में दन सिंह के घर में सोमवार देर रात आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रशासक नरेश सिंह नयाल ने बताया कि आग लगने में चंदन सिंह का पूरा सामान जल गया। जिसमें सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य जरूरी वस्तुएं जल गईं। मंगलवार सुबह राजस्व निरीक्षक जगदीश चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध ने कहा कि चंदन सिंह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। हादसे के बाद अब वह बेघर हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से चंदन सिंह को उचित मुआवजा प्रदान देने की मांग की है। इस दौरान राजेंद्र सिंह नयाल, अर्जुन सिंह बर्गली, मनोज कुमार, ललित मोहन, यशपाल, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...