एटा, फरवरी 14 -- रास्ते में घेरकर युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना राजा का रामपुर के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार शाम मोबाइल पर बात करते हुए सहेली के साथ बाजार की तरफ जा रही थी। रास्ते में ज्ञानी नाम का युवक खड़ा था। आरोपी पीड़िता पर कमेंट पास करते हुए ओके बेबी कहा। पीड़िता के अनुसार उन्होंने विरोध जताया। आरोपी ने दुपट्टा खींच लिया और पिटाई कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के घरवाले भी पहुंच गए और बेटी को लेकर थाने पहुंचे। मामले में थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़...