हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। शहर के ओकनी तालाब रोड, दूसरी गली में सोमवार से महायज्ञ होगा। इस दौरान तीसरी गली में भव्य और आकर्षक मंडप में यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। वसंत पंचमी के दिन ध्वजारोहण के बाद से ही बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालु महिलाएं भजन-कीर्तन कर अध्यात्म की बयार बहा रही हैं। रुद्र चंडी महायज्ञ दो से छह फरवरी तक किया जाएगा। बाबा विश्वनाथ मंदिर, ओकनी तालाब गली नंबर 2 में दो फरवरी को कलश यात्रा, ग्राम देवता पूजन एवं देव निमंत्रण का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं तीन फरवरी को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं पूजन प्रारंभ होगा। चार फरवरी को अग्नि स्थापना, हवन एवं समस्त अधिवास होगा। पांच फरवरी को देव स्तवन, हवन एवं प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा। छह फरवरी को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन पूर्णाहुति व भंड...