गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लर्निंग (ओएल) और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्सेज में फरवरी से स्नातक एवं परास्नातक प्रोग्राम में सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमबीए और एमए (इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी) एवं एमए/एमएससी गणित में दाखिला ले सकते हैं। इन सभी पाठ्यक्रम में डीडीयू की अहर्ता पूरी करने वाले नौकरीपेशा, होममेकर से लेकर कोई भी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकता है। दो डिग्री करने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थी भी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विश्विद्यालय की वेबसाइट के माध्यम अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.