पाकुड़, मार्च 10 -- पाकुड़। पाकुड़-तिलभिटा रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई ओवर हैड इक्विपमेंट तार रविवार को अचानक टूट गया है। तार के टूट जाने से तीनपहाड़ डाउन बर्द्धवान पैसेंजर ट्रेन घंटों ट्रैक पर खड़ी रही। इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर कुलदीप चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि शाम के समय मैसेज के माध्यम से इसकी सूचना मिली। उन्होंने बताया कि रेलवे टेक्नीशियन और मैकेनिक बुलाकर तार को दुरूस्त कराया जा रहा है ताकि जल्द परिचालन शुरू हो सके। तार टूटने से ट्रेन को करंट नहीं मिल रहा था। ट्रेन स्टेशन के निकट खड़ी हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। एक घंटे से अधिक समय के बाद तार दुरूस्त किए जाने के बाद ट्रेन खुला। पाकुड़ रेलवे स्टेशन में करीब 4:19 में है जबकि ट्रेन 5:50 में पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.