चक्रधरपुर, जनवरी 31 -- राउरकेला, संवाददाता नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) राउरकेला ने आदिवासियों के लिए लिकर टू लाइफस्टाइल पहल के तहत महुआ प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए ओडिशा रूरल डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग सोसाइटी (ओआरएमएएस) सुंदरगढ़ के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) साइन किया है, जिसका मकसद वैल्यू चेन डेवलपमेंट और रूरल एंटरप्राइज को बढ़ावा देना है। एनआईटी राउरकेला के डायरेक्टर प्रो. के उमा महेश्वर राव और सुंदरगढ़ के कलेक्टर सह डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट डॉ. शुभंकर महापात्रा ने फॉर्मली साइन किए। मौके पर आईएएस फावी रशीद, आईएएस अनिमेष प्रधान, सुन्दरगढ़ के चीफ डबलमेंट आफिसर सुरंजन साहू सहित कई मौजूद थे। वहीं एनआईइटी प्रो. स्वदेशके प्रतिहार और रजिस्ट्रार रोहन धीमान उपस्थित थे। समझौका के तहत टेक्निकल इम्प्लीमेंटेशन को एनआईटी राउरकेला क...