गोरखपुर, फरवरी 15 -- गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित हो गया। शनिवार को सुबह नौ से तीन बजे तक चले मतदान के बाद शाम को मतगणना हुई। देर शाम चुनाव अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। घोषित परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर ओंकार द्विवेदी ने जीत दर्ज की। वहीं, महामंत्री पद पर पंकज श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर धनेश कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर महेंद्र गौड़ गंवार, कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री पद पर संजय कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य पदों पर अजीत सिंह, डॉ. मनोज मिश्रा और रजनीश कुमार त्रिपाठी को जीत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...