सिमडेगा, अप्रैल 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हॉकी इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम के 26 सदस्यीय स्क्वाड टीम की घोषणा की। यह दौरा 26 अप्रैल से चार मई तक पर्थ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगी। इस टीम में झारखंड पांच खिलाडि़यों का चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ी सिमडेगा जिले की है। चयनित खिलाडि़यों में सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, अंजना डुंगडुंग शामिल है। इधर पांच खिलाडि़यों के टीम में शामिल किए जाने पर जिले के खिलाडि़यों एवं खेल प्रेमियों में हर्ष है। विधायक विक्सल कोंगाड़ी,विधायक भूषण बाड़ा, डीसी अजय कुमार सिंह, एसपी सौरभ कुमार सहित कई लोगों ने सभी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामना दी है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.