नई दिल्ली, जनवरी 16 -- बिग बैश लीग में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को हर मैच में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों द्वारा नीचा दिखाया जा रहा है। मोहम्मद रिजवान को हाल ही में एक मैच के दौरान रिटायर्ड आउट करवाया गया था और अब पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को स्टीव स्मिथ ने बीच मैदान पर एक रन लेने से मना कर दिया, जबकि दोनों खिलाड़ी बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने उतरे थे। इससे पहले फील्डिंग के दौरान भी बाबर आजम ने एक गेंद छोड़ दी, जिससे स्टीव स्मिथ काफी नाराज दिखे। बिग बैश लीग का 37वां मैच सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेला गया, जिसमें सिडनी सिक्सर्स ने 5 विकेट से दमदार जीत हासिल की। सिडनी थंडर की पारी के दौरान डेविड वॉर्नर के एक शॉट को रोकने के प्रयास में स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के बीच गलतफहमी हुई और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। हालांकि रिप्ले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.