नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना ​​है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी20 या वनडे चैंपियन न हो लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। गार्डनर ने उम्मीद जताई कि फरवरी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी करेगी तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। गार्डनर ने कहा कि टी20 और वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार ने टीम पर ऐसा दबाव बना दिया है जिसकी उसे आदत नहीं है। गार्डनर ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, 'पिछले कुछ समय में हम पर काफी दबाव पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है।' ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी और मार्च में वनडे चैंपियन भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा। गा...