वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी। काशी की बेटी पूर्णिमा यादव का चयन जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है। हॉकी इंडिया ने सोमवार को 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। यह टीम ऑस्ट्रेलिया में 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक होने वाली पांच मैचों की शृंखला खेलेगी। विवेक हॉकी अकादमी की प्रशिक्षु पूर्णिमा यादव फॉरवर्ड पोजीशन से खेलती हैं। अकादमी में उनकी मेंटोर सतनाम सिंह कहती हैं, स्पीड और स्ट्रेंथ पूर्णिमा की विशेषता है। विपक्षी खिलाड़ी को छकाने में वह माहिर है। यह दूसरा अवसर है जब पूर्णिमा का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इसके पहले 2023 में नीदरलैंड का दौरा करने वाली भारत की सब जूनियर टीम में चुनी गई थीं। हरहुआ के चक्का गांव की पूर्णिमा के पिता कौशलेंद्र यादव अधिवक्ता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.