नई दिल्ली, फरवरी 2 -- ऑस्ट्रेलिया की टीम को तेज गेंदबाज पैट कमिंस के रूप में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। कुछ ही महीने पहले मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। अब खबर है कि इस तिकड़ी की तीसरे गेंदबाज जोश हेजलवुड भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट को ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जल्द श्रीलंका जाएंगे, जहां उन्होंने लीग फेज के मैच खेलने हैं। उस टीम में जोश हेजलवुड नहीं होंगे। वह सिडनी में रहेंगे और एकलीज इंजरी का रिहैब जारी रखेंगे। हालांकि, अच्छी बात ये है कि ग्लेन मैक्सवेल, नैथन एलिस और टिम डेविड मंगलवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जॉइन करने वाले हैं...