कोलंबो, फरवरी 13 -- जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन से मिली जीत को 'अविश्वसनीय' करार देते हुए कहा कि टीम की एकजुटता, माहौल और संस्कृति ने इसे संभव कर दिखाया। जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ग्रुप बी के मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। रजा ने मैच के बाद कहा,''बहुत खुश हूं और गौरवान्वित भी । बड़े भाई की तरह महसूस कर रहा हूं जिसके छोटे भाई मिलकर इतना कुछ हासिल कर रहे हैं।'' रजा ने 13 गेंद में नाबाद 25 रन बनाए और गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन नौवें ओवर में मांसपेशी में खिंचाव के कारण उन्हें मैदान से जाना पड़ा। उन्होंने कहा, ''बाहर से देखकर बहुत अच्छा लगा कि टीम ने कैसे जीत हासिल की। टीम के माहौल, एकता और संस्कृति के कारण ही यह हो सका। बाहर से देखकर गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.