नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक और करारा झटका लगा है। अब स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग चोट से समय पर उबर नहीं पाने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए। ऑस्ट्रेलिया उनके विकल्प की घोषणा नहीं करेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले कहा था कि हेजलवुड टूर्नामेंट के बीच में या आखिर में टीम से जुड़ेंगे। टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में शनिवार से शुरू हो रहा है। चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, 'हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर आठ चरण तक फिट हो जायेंगे लेकिन ताजा संकेत मिले हैं कि उसे फिट होने में समय लगेगा और जल्दबाजी करना जोखिमभरा हो सकता है।' यह भी पढ़ें- कमिंस-हेजलवुड को मिस नहीं करेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, मार्श खुलकर बोले उन्होंने कहा, 'हम किसी विकल्प की तुरंत घोषणा नहीं करेंग...